28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Sports ब्रिलियन्ट और राइवल क्लब जीते

ब्रिलियन्ट और राइवल क्लब जीते

whatsapp image 2024 05 14 at 19.17.24
-ब्रिलियन्ट क्लब भारत क्लब को तथा राइवल क्लब ने रेनबो क्लब को हराया  
कोटा। कोटा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर ए डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवे दिन मंगलवार को ब्रिलियन्ट क्लब तथा राइवल क्लब ने जीत हासिल की। कोटा जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी सदस्य अंकित त्यागी ने बताया कि  ब्रिलियन्ट क्लब ने भारत क्लब को 39 रन से तथा राइवल क्लब ने रेनबो क्लब को 63 रन से हराया।
रेल्वे ग्रांउड पर खेले गये मैच मे बिलियन्ट क्लब के कप्तान राहुल भट्ट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें ब्रिलियन्ट क्लब ने 40 ऑवर में 8 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाऐ। ब्रिलियन्ट क्लब की तरफ से सर्वाधिक कप्तान राहुल भट्ट ने नाबाद 55, अनिक गोड ने 51, आशिष माली ने 42 रन, तलिश ने 40 तथा राकेश बात्रा ने 29 रनों का योगदान दिया। भारत क्लब की ओर से हेमन्त डाबी ने 4, आयुष आमेरीया ने 2, सचिन पारेता व नवाजिश ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत क्लब की शुरूआत सधी हुई रही परन्तु पूरी टीम 36 ऑवर में 213 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत क्लब की ओर से सर्वाधिक भूपेन्द्र रायका नाबाद 56 रन,
अजय डाबी ने 44 रन व हेमन्त गुर्जर ने 33 रनों का योगदान दिया। ब्रिलियन्ट क्लब की ओर से
राकेश बात्रा 3, सुमित भाटी 3 तथा अरूण बेरवा ने 2 विकेट लिये। ब्रिलियन्ट क्लब के राकेश बात्रा को ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैंच से पुरस्कृत किया गया।
whatsapp image 2024 05 14 at 19.17.25
इसी क्रम में आज वर्कशॉप ग्रांउड पर खेले गये मेंच में राइवल क्लब के कप्तान आशिष सक्सेना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। राइवल क्लब ने 40 ऑवर में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाऐं। राइवल क्लब की तरफ से कुशाल ने नाबाद 52 रन, देवेश चौधरी ने नाबाद 49 रन व दिव्या हाडा ने 24 रनों का योगदान दिया। रेनबों क्लब की ओर से आदित्य भोसले, निशान्त गौतम, रेहान हुसैन, विकास सिंह व कपिल यादव ने 1-1 विकेट चटकाऐ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनबो क्लब पारी की शुरूआत से ही लडखडाती हुई दिखी व 27.1 ऑवर में 110 रन पर ऑल आउट हो गई। रेनबो क्लब की तरफ से सर्वाधिक रेहान हुसैन 16 रन, राजदीप गुर्जर 16 रन व विकास सिंह ने 13 रन बनाऐ। राइवल क्लब की ओर से रंधिर दुबे ने 3,
आयुष तेहलान, विवेक व कुशाल ने 2-2 विकेट लिये। कोटा जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमीन पठान ने राइवल क्लब के कुशाल को ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैंच से पुरस्कृत किया गया।
दिनांक 15 मई 2024 को रेल्वे ग्रांउड पर दादाबाडी क्लब बनाम इंडियन क्लब के मध्य तथा वर्कशॉप ग्रांउड पर यूनिक क्लब बनाम हिन्द क्लब के मध्य मैच खेला जाऐगा।
Advertisement