33.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News कॉलोनियों में अतिक्रमण, बिजली, पानी एवं ठोस कचरा निस्तारण जैसी समस्याओं के...

कॉलोनियों में अतिक्रमण, बिजली, पानी एवं ठोस कचरा निस्तारण जैसी समस्याओं के समाधान के निर्देश

प्रभारी सचिव ने कहा कि किसी भी शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए ठोस कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था बेहद जरूरी है। यूआईटी एवं नगर निगम इस दिशा में मिलकर कार्य करें। उन्होंने कोटा बस डिपो के लिए भूमि आवंटन की समस्त औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश यूआईटी को दिए। साथ ही मानसून से पहले ड्रेनेज व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा।

whatsapp image 2024 05 27 at 20.33.59

-स्मार्ट सिटी, निगम एवं यूआईटी की संयुक्त बैठक
-निगम, यूआईटी एवं हाउसिंग बोर्ड आपसी समन्वय से करें समस्या समाधान-प्रभारी सचिव
कोटा। आवासन मंडल, नगर विकास न्यास एवं नगर निगम आपसी समन्वय स्थापित कर विभिन्न मुद्दों का समाधान निकालें ताकि हस्तांतरित कॉलोनियों में अतिक्रमण, बिजली, पानी एवं ठोस कचरा निस्तारण जैसी समस्याओं के लिए लोगों को परेशानी नहीं हो।
जिला प्रभारी सचिव टी. रविकांत सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्मार्ट सिटी, नगर निगमों एवं यूआईटी की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आवासन मंडल एवं यूआईटी द्वारा निगम को हस्तातंरित कॉलोनियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मंडल एवं यूआईटी अपनी पूरी प्लानिंग के साथ लायबिलिटी निभाने के लिए रेवेन्यू का ट्रांसफर भी करें। उन्होंने कहा कि कॉलोनी हस्तांतरण पूरी पारदर्शिता एवं भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के रोडमेप के साथ हो।
प्रभारी सचिव ने कहा कि किसी भी शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए ठोस कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था बेहद जरूरी है। यूआईटी एवं नगर निगम इस दिशा में मिलकर कार्य करें। उन्होंने कोटा बस डिपो के लिए भूमि आवंटन की समस्त औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश यूआईटी को दिए। साथ ही मानसून से पहले ड्रेनेज व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा।
जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने यूआईटी एवं निगम को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों के कारण जहां-जहां नाले बंद होने से मानसून में जलभराव की आशंका है वहां सर्वे कराकर नालों को खुलवाने का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि नाला सफाई का कार्य पूरा होने के साथ ही उसकी फोटो-वीडियो भी मंगवाई जाए।
जिला प्रभारी सचिव ने नगर निगम में कार्यरत् समस्त अधिकारियों को वार्ड वाइज प्रभारी बनाकर प्रातः 6 से 9 बजे तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने को कहा। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्र के अनुसार बीट सिस्टम तय किया गया है। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की मॉनिटरिंग वॉट्सएप के माध्यम से की जा रही है।
बैठक में दशहरा मैदान फेज-2 के विकास, इंदिरा विहार एवं राजीव गांधी नगर में जलापूर्ति सिस्टम, अभय कमांड के अपग्रेडेशन, सिटी बस डिपो के लिए भूमि आवंटन, ठोस कचरा निस्तारण, मानसून से पहले नालों की सफाई, यूआईटी एवं हाउसिंग बोर्ड द्वारा निगमों को हस्तांतरित कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था, शहर में सफाई व्यवस्था आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में एडीएम सिटी इंद्रजीत सिंह, एडीएम प्रशासन मुकेश चौधरी, एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला, नगर निगम (उत्तर) आयुक्त अनुराग भार्गव एवं नगर निगम दक्षिण आयुक्त सरिता, यूआईटी सचिव कुशल कोठारी सहित हाउसिंग बोर्ड एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

(समाचार स्त्रोत डीआईपीआर)

Advertisement