26.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News कोटा के प्रसिद्ध खड़े गणेश जी मंदिर के पुजारी के घर पर...

कोटा के प्रसिद्ध खड़े गणेश जी मंदिर के पुजारी के घर पर फायरिंग

पुजारी की पत्नी और दो पुत्रों को दी धमकी

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। राजस्थान में कोटा के रंगबाड़ी स्थित सुप्रसिद्ध खड़े गणेश जी के मंदिर के पुजारी की आवास पर 10 अगस्त की मध्यरात्रि को एक बदमाश द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की दुर्गा बस्ती निवासी ओम सिंह रंगबाड़ी स्थित खड़े गणेश जी के मंदिर के पुजारी हैं। उनकी तरफ़ से आज जवाहर नगर थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट के अनुसार कल देर रात्रि को नया गांव निवासी सुनील योगी उनकी अनुपस्थिति में दुर्गा बस्ती स्थित उनके आवास पर पहुंचा और वहां मौजूद उनकी पत्नी और दो पुत्रों को यह कह कर धमकाया कि वह फरार चल रहा है और उसे रुपयों की जरूरत है। अगर रुपए नहीं मिले तो वह जान से मार देगा। यह कहकर चला गया।
उसके थोड़ी देर बाद वह मोटरसाइकिल से एक अन्य युवक के साथ आया और पुजारी के आवास पर फायरिंग की जिसके कारण घबराए हुए उनके परिवारजन घर में ही दुबके रहे। बाद में आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया। जवाहर नगर थाना प्रभारी इस मामले की जांच कर रहे हैं लेकिन आज देर शाम तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।

Advertisement