28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Aapno Rajasthan अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर केबीसी पर अपनाघर आश्रम पर विशेष...

अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर केबीसी पर अपनाघर आश्रम पर विशेष कार्यक्रम का होगा प्रसारण

whatsapp image 2023 09 09 at 17.29.04
2019 के केबीसी के कर्मवीर एपीसीड में बैठे अपनाघर भरतपुर के संस्थापक डॉ बीएम भारद्वाज व उनकी पत्नी डॉ माधुरी भारद्वाज।

-केबीसी की चार सदस्यीय टीम रविवार को पहुंचेगी भरतपुर

-राजेश खंडेलवाल-

राजेश खंडेलवाल

भरतपुर। सोनी टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोडपति पर भरतपुर के अपनाघर आश्रम पर कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए कौन बनेगा करोडपति की 4 सदस्यीय टीम रविवार 10 सितंबर को अपनाघर आश्रम भरतपुर में एपीसोड की शूटिंग करेगी। अपना घर आश्रम दीन दुखियों जिन्हें प्रभु जन कहा जाता है की सेवा के लिए विख्यात है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का अपनाघर के प्रति विशेष सम्मान है। इसीलिए अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर अपना घर को लेकर कोई खास कार्यक्रम रखा गया है।
अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को 80 वां जन्म दिन मनाया जाएगा। इसी के तहत 10 सितंबर को देर सांय केबीसी की टीम अपनाघर आश्रम पहुंचेगी।
उल्लेखनीय है कि 23 अक्टूबर 2019 को अपना घर के डॉ.बीएम भारद्वाज दम्पति केबीसी पर आए थे और उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनकर 12.50 लाख रूपए जीते थे।
इसके करीब 5-6 माह बाद अमिताभ बच्चन द्वारा अपने निजि कोष से अपनाघर आश्रम को 11 लाख रूपए और प्रभुजनों के लिए 1100 कुर्ते भी भेजे गए थे। उस समय अपनाघर में 2500 प्रभुजन आवासरत थे। अपना घर आश्रम 30 बीघा में बना हुआ था एवं तब यहां का प्रतिदिन का खर्च करीब 3.50 लाख रूपए था। लेकिन आज अपनाघर आश्रम में 5100 प्रभुजन है 100 बीघा में आश्रम का विस्तार हो चुका है। यहां प्रभु जन की सेवा पर प्रतिदिनि 10.50 लाख रूपए खर्च होता है। जब पहली बार अपना घर आश्रम के डॉ भारद्वाज दंपति केबीसी पर आए थे तब देशभर में संस्था के 32 आश्रम थे जिनकी संख्या बढकर 60 हो चुकी है। अपनाघर हिन्दुस्तान का अपनी श्रेणी का सबसे बडा आश्रम था जो आज देश-दुनियां का सबसे बडा आश्रम बन चुका है।

Advertisement