26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Astrology सावधान हो जाएं… जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है…

सावधान हो जाएं… जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है…

राशिफल व पंचांग***11 अक्टूबर, 2022, मंगलवार

horoscope
photo courtsy depositphotos.com
-राजेन्द्र गुप्ता-
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
******************
मेष राशि : पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव बढ़ेगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
वृषभ राशि : आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं हैं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
मिथुन राशि : अपनी चिंता के कारण आप दूसरे पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
कर्क राशि : दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
सिंह राशि : अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। नई व्यावसायिक योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।
कन्या राशि : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
तुला राशि : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रूपरेखा बनेगी।
वृश्चिक राशि : जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।
धनु राशि : संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
मकर राशि : दूसरे की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
कुम्भ राशि : कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
मीन राशि : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
आज का पंचांग
===========
तिथि       द्वितीया    01:32 AM
नक्षत्र       अश्विनी    04:17 PM
करण       तैतिल      01:31 PM
               गर          01:31 AM
पक्ष          कृष्ण
योग          हर्षण    03:15 PM
वार          मंगलवार
सूर्योदय    06:19 AM
सूर्यास्त     05:56 PM
चन्द्रमा      मेष
राहुकाल    03:02 – 04:29 PM
विक्रमी संवत्  2079
शक सम्वत  1944 (शुभकृत)
मास     कार्तिक
शुभ मुहूर्त
अभीजित     11:44 – 12:31 PM
आज और कल का दिन खास 
*************************
11 अक्टूबर 2022 : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आज।
12 अक्टूबर 2022 : विश्व गठिया दिवस कल।
 -राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
Advertisement