29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Sports हाडौती स्तर की कुश्तियों में रही जबरदस्त टक्कर

हाडौती स्तर की कुश्तियों में रही जबरदस्त टक्कर

-राष्ट्रीय मेला दशहरा 2022 -बालकों में कैथून बालिकाओं में छावनी का दबदबा -पुरुष वर्ग में दीपक गुर्जर ने मारी बाजी, महिला वर्ग में नैना सिंह ने दिखाई ताकत

kushti
मुकाबले का एक दृश्य

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। मेला दशहरा के तहत चल रहे हाडौती केसरी दंगल में सोमवार को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। बारां कुश्ती संघ के सचिव कन्हैयालाल मालव ने बताया कि हाडौती स्तर के मुकाबलों में पुरुष वर्ग में कैथून के दीपक गुर्जर ने तथा महिला वर्ग में महावीर नगर की नैना सिंह ने दम दिखाया। हाडौती के कुल परिणामों में बालक वर्ग में कैथून का तथा बालिका वर्ग में छावनी का दबदबा रहा। हाडौती स्तर के विजेताओं को विधायक संदीप शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पं गोविंद शर्मा, उप महापौर सोनू कुरेशी, कुश्ती संघ के अध्यक्ष आईके दत्ता ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार भारत पेट्रोलियम की तरफ से वितरित किए गए।

ये रहे परिणाम
पुरुष वर्ग
55 किलो भारवर्ग-
विजेता -दीपक गुर्जर कैथून
उपविजेता- सूरज गुर्जर कैथून
तृतीय- सुमित गुर्जर कैथून

50 किलो भारवर्ग-
विजेता -हिमांशु प्रजापति छावनी
उपविजेता- उमेश मालव रायथल
तृतीय- राहुल नयागांव

45 किलो भारवर्ग-
विजेता -अजय कहार कैथून
उपविजेता- भोलेश्वर कैथून
तृतीय- ब्रह्मप्रकाश सैनी

40 किलो भारवर्ग-
विजेता- मनीष गुर्जर महावीर नगर
उपविजेता- लोकेश नरवाल नयापुरा
तृतीय- कुशाल बोयल

35 किलो भारवर्ग-
विजेता- दीपक योगी छावनी
उपविजेता- विशेष नयापुरा
तृतीय- राजबीर मोड़क

30 किलो भारवर्ग-
विजेता – हर्ष नयापुरा
उपविजेता- भावेश कैथून
तृतीय- आरव तम्बोली

25 किलो भारवर्ग-
विजेता – आदित्य गिरी
उपविजेता- वासुदेव मोड़क
तृतीय- गर्वित सुमन

महिला वर्ग
55 किलो भारवर्ग-
विजेता – नैना सिंह महावीर नगर
उपविजेता- मधु सुमन छावनी
तृतीय- बिन्तोष योगी

50 किलो भारवर्ग-
विजेता – दिव्या सिंह महावीर नगर
उपविजेता- ज्योति गोयल छावनी
तृतीय- प्रिया शर्मा महावीर नगर

45 किलो भारवर्ग-
विजेता- सलोनी अग्रवाल
उपविजेता- काजल नागर
तृतीय- हर्षिता सुमन

40 किलो भारवर्ग-
विजेता -लक्षिता छावनी छावनी
उपविजेता- आयुषी सुमन छावनी
तृतीय- चिन्की रायथल

35 किलो भारवर्ग-
विजेता – मोनिका छावनी
उपविजेता- अन्नू गौतम छावनी
तृतीय- अंतिमा मीणा नयागांव

30 किलो भारवर्ग-
विजेता- नंदिनी कैथून
उपविजेता- सपना कैथून
तृतीय- रानु वर्मा

25 किलो भारवर्ग-
विजेता – माही कैथून
उपविजेता- श्रुति कैथून
तृतीय- रुपाली छावनी

Advertisement