24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
horoscope

-राजेन्द्र गुप्ता-

आज का राशिफल
******
20 जुलाई, 2024, शनिवार
==================
मेष राशि : जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुसकान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ राशि : भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें, सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा।

मिथुन राशि : परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धनलाभ हो सकता है।

कर्क राशि : काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि : बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर-तरीके बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि : केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि : अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि : नए व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए तकनीकी प्रयोग से लाभ होगा।

धनु राशि : आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

मकर राशि : मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।

कुम्भ राशि : अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है।

मीन राशि : जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

आज का पंचांग
==========
20 जुलाई 2024, शनिवार
********
तिथि       चतुर्दशी       06:01 PM
अगले दिन
नक्षत्र       पूर्वाषाढ़ा      01:49 AM
करण        गर,            06:56 AM,
वणिज       06:01 PM
पक्ष          शुक्ल
अगले दिन
योग           वैधृति       00:07 AM
वार        शनिवार
सूर्योदय                  05:35 AM
सूर्यास्त                  07:18 PM
चन्द्रमा         धनु
राहुकाल    09:01 – 10:44 PM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास      आषाढ
शुभ मुहूर्त
अभीजित      11:59 – 12:54 PM

आज और कल का दिन खास
**********
20 जुलाई 2024 : कोकिला व्रत आज से प्रारम्भ।
20 जुलाई 2024 : शिव शयनोत्सव आज।

21 जुलाई 2024 : गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ पूर्णिमा) आज।
21 जुलाई 2024 : सत्य व्रत व्यास पूजा आज।
21 जुलाई 2024 : अमरनाथ यात्रा आज से शुरू।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175

Advertisement