भाव गिरने से सोना और चांदी खरीदने का सुनहरा मौका

सोने और चांदी के जेवरात खरीदने अथवा इन दोनों कीमती धातुओं में निवेश करने वालों के लिए इस समय खरीद का अच्छा अवसर है। तेजी का रिकार्ड बनाने वाले सोने की कीमत में करीब दो हजार तो चांदी में चार हजार रुपए तक की कमी हुई है। इन कीमती धातुओं के भावों में कमी से खरीदारों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।
पिछले दिनों सोना 58000 रुपये चांदी करीब 71000 रुपये प्रति किलो तक चढ गए थे। फिलहाल सोने में और कमी आने की संभावना कम है। बल्कि इसके भाव और बढ सकते हैं।
उधर, मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों में ही ग‍िरावट देखी गई। दो हफ्ते पहले 58,000 के करीब पहुचने वाला सोना आज 56000 से नीचे आ गया है। एमसीएक्स में शुक्रवार को दोपहर के समय सोना 396 रुपये की ग‍िरावट के साथ 55832 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर ट्रेड करता दिखा। इसी तरह चांदी को 779 रुपये टूटी। उसके भाव 64854 रुपये पर थे। जबकि गुरुवार को सोना 56228 रुपये और चांदी 65633 रुपये प्रति किलो के स्‍तर पर बंद हुए थे।

 

Advertisement