28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home crime अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

crime

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के जेके फैक्ट्री के सामने लोहार बस्ती में शनिवार शाम को एक व्यक्ति अचेत घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रशीद पुत्र शेरखान निवासी मुंबई योजना जेके फैक्ट्री के सामने उद्योग नगर के रूप में हुई है।
उद्योग नगर थाना एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि रशीद खान लोहार बस्ती में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था जिसके सिर में चोट के निशान थे उसे उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं होने से सबको एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था।
रविवार सुबह मृतक की पहचान राशिद पुत्र शेरखान के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पीड़ित परिजनों ने बताया कि राशिद खान स्टोन की गाड़ियां भरने का काम करता था। सुबह अपने एक साथी के साथ काम के लिए निकला था। शाम को पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिली। पीड़ित परिजनों ने मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान के आधार पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है

Advertisement