30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home crime मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या

मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। कोटा शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा मूलरूप से अलवर जिले की निवासी थी। जो कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा के एक दो दिन पहले कोचिंग में हुए टेस्ट में कम नम्बर आए थे। पढ़ाई के चलते तनाव में थी। देर रात उसने कमरे में फांसी लगा ली। आनन-फानन में छात्रा को नीचे उतार कर निजी हॉस्पिटल लाया गया। फिर कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां छात्रा की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के एमबीएस की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। परिजनों ने इस मामले में बात करने से इनकार कर दिया। छात्रा काव्या सिंह (19) किशोरपुरा स्थित मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रहती थी। शहर के एक कोचिंग से नीट को तैयारी कर रही थी। उसके पिता थर्मल में इंजीनियर है। परिवार पिछले 20-25 साल से कोटा में रह रहा है। एक भाई व एक बहिन है।

Advertisement