29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News सीएम गहलोत प्लेन से कोटा एयरपोर्ट पहुचे, मंत्री एवं नेताओ ने सीएम...

सीएम गहलोत प्लेन से कोटा एयरपोर्ट पहुचे, मंत्री एवं नेताओ ने सीएम का किया स्वागत

सीएम ने एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, कुछ देर बाद झालावाड़ के लिए रवाना हुए

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पूर्व आज सीएम अशोक गहलोत तैयारियों का जायजा लेने कोटा पहुंचे। कोटा पहुंचकर सीएम अशोक गहलोत, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, मंत्री रामलाल जाट के साथ हेलीकॉप्टर से झालावाड़ रवाना हुए। जहां मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में प्रवेश होने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे। यात्रा के रूट, कार्नर मीटिंग्स सहित तैयारियों की समीक्षा कर स्थानीय कांग्रेस नेताओं से करेंगे चर्चा।

02

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 12 बजे स्पेशल प्लेन से गुजरात के अहमदाबाद से रवाना होकर दोपहर 2 बजे कोटा एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मंत्री शांति धारीवाल मंत्री रामलाल जाट ,परसादी लाल मीणा अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान, विधायक रामनारायण मीणा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, कांग्रेस नेता अमित धारीवाल, जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी सहित कांग्रेस नेताओं ने सीएम गहलोत का स्वागत किया। गहलोत ने कार्यकर्ताओं से भी एयरपोर्ट पर मुलाकात की।

Advertisement