28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture कोटा के दशहरा मेले और रावण दहन पर चहुं ओर छाया उत्साह

कोटा के दशहरा मेले और रावण दहन पर चहुं ओर छाया उत्साह

mela

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

कोटा। दशहरा मेला कोटा का लोक उत्सव है। भले ही इसे राष्ट्रीय दशहरा मेला कहा जाए लेकिन दशकों से यह मेला यहां के जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। लोगों को साल भर इस मेले का इंतजार रहता है। यहां तक कि हाडोती के दूर तक के इलाकों से लोग रावण दहन और इसके बाद होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने आते हैं। कोरोना काल में इस मेले का आयोजन नहीं हुआ तो लोगों को मायूसी रही लेकिन तमाम विवादों के बावजूद जब बुधवार को रावण दहन हुआ तो चहुँ ओर उत्साह का वातावरण था। दशहरा मैदान में हजारों की संख्या में लोग उमड़े और रावण दहन के साथ देर रात तक मेले का लुत्फ उठाया। फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने दशहरा के अवसर पर अपने कैमरे से कई यादगार क्षण कैद किए जो कोटा की इस ऐतिहासिक परंपरा और विरासत के प्रति लोगों के उत्साह को प्रदर्शित करती है।

melaa 0

कोटा के दशहरा मेले का सजा धजा प्रवेश द्वार फोटोः अखिलेश कुमार

melaa 00

कोटा के दशहरा मेले में लोक संगीत के बाद सुस्ताते कलाकार फोटोः अखिलेश कुमार

melaa000

कोटा के दशहरा मेले में रावण दहन देखने उमडी भीड फोटोः अखिलेश कुमार

melaa0000

कोटा के दशहरा मेले में रावण के नेपथ्य में सेल्फी लेते हुए फोटोः अखिलेश कुमार

melaa10000

कोटा के दशहरा मेले में रावण दहन के इंतजार में बैठे सजीी छतरी पर बैठे लोग फोटोः अखिलेश कुमार

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted