28 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Culture चेन्नई में धूमधाम से मनाया छठ पर्व

चेन्नई में धूमधाम से मनाया छठ पर्व

chennai 3

-विष्णुदेव मंडल-

विष्णु देव मंडल

(चेन्नई निवासी बिहार मूल के स्वतंत्र पत्रकार)

चेन्नई। चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ आज उदयगामी सूर्य के अर्घ्य प्रदान करने के साथ संपन्न हुआ। अहले सुबह 4 बजे से ही छठ व्रतियों अपने परिजनों के साथ छठ घाट पर आना शुरू कर दिया। लगभग 5 बजे छठव्रती जल में प्रवेश कर गई थी, लेकिन महानगर में उमड़ते-घुमड़ते बादलों के बीच हो रही रिमझिम बारिश कीे वजह से छठ व्रतियों को सूर्य को उगने का इंतजार करना पड़ा। सूर्य उगने का निर्धारित समय के मद्देनजर छठ व्रतियों ने अपने साथ लाए प्रसाद को एक-एक कर भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया।

chennai 2
मरीना तट पर भी भारी संख्या लोगों ने छठ पर्व मनाया। रायपेटा, सैदापेट, आरकेपुरम, अडयार, मईलापुर, आदि इलाकों में रहने वाले प्रवासी हिंदी भाषी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के निवासियों ने यहां भारी संख्या में उपस्थित हुए और उदयगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।

chennai 1

बिहार एसोसिएशन द्वारा आयोजित पेरियामेट छठ घाट पर भी सैकड़ों लोगों ने रिमझिम बारिश के बीच छठ पर्व मनाया।
वहीं सूरापेट स्थित एक्वाग्रीन स्विमिंग पूल पर भी सैकड़ों की संख्या में प्रवासी बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड आदि इलाकों के प्रवासी छठ मनाने के लिए पहुंचे वहां भी छठव्रतियों ने रिमझिम बारिश के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।

chennai
उत्तर चेन्नई के नंदीयमवाककम रेलवे स्टेशन से महज 4 कलोमीटर दूरी पर हनुमान मंदिर के पास भी कृत्रिम स्विमिंग पूल बनाया गया था जहां सैकड़ों की संख्या में प्रवासी बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोगों ने छठ व्रत मनाया। वही ं एमकेबी नगर इलाकों के बहुतेरे परिवार अपने घरों के छत पर छठ महापर्व मनाया!

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted