25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Culture जार के फागोत्सव में जमकर थिरके लोग ,खेली फूलों की होली

जार के फागोत्सव में जमकर थिरके लोग ,खेली फूलों की होली

001

-भवँर सिंह कछवाहा-

भवानी मंडी- जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) जिला झालावाड़ इकाई द्वारा भवानी मंडी के श्री लालचन्द आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित संगीतमय फागोत्सव कार्यक्रम में लोग फाग गीतों पर जमकर थिरके। जार जिला मीडिया प्रभारी संस्कृति जैन ने बताया कि जार की ओर से आयोजित फाग की उमंग पत्रकारों के संग संगीतमय फागोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा,पूर्व विधायक स्नेहलता, अन्नक्षेत्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, नवजीवन हॉस्पिटल निदेशक डॉक्टर राजदीप सिंह छाबड़ा, नून हॉस्पिटल प्रशासक देवब्रत मुखर्जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक बने सिंह सोलंकी,ब्रह्माकुमारी कुसुम बहिन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच उद्योग व्यापार के प्रदेशाध्यक्ष नरेश माधवानी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच उद्योग व्यापार के प्रदेश महासचिव गगनदीप सिंह होरा,पार्षद महेंद्र सिंह परिहार, पार्षद विनय आस्टोलिया आदि कार्यक्रम के अतिथि थे।

002

कार्यक्रम में कृष्णम म्यूजिक ग्रुप ने संचालक श्रीकांत ओझा के नेतृत्व में धार्मिक व फाग गीतों की सुरमयी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जार के प्रदेश उपाध्यक्ष भवँर सिंह कछवाहा,प्रदेश सदस्य जगदीश पोरवाल के साथ झालावाड़ जार जिलाध्यक्ष दिलीप जैन,महासचिव तूफान सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष दिलीप श्रंगी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र पंवार,सचिव कमल सिंह परिहार, सचिव किशोर सोनी,संगठन सचिव अंशुल भावसार, सह संगठन सचिव वसीम अकरम,कार्यालय सचिव किशोर तंवर, गंगधार तहसील अध्यक्ष रमेश मोदी,डग तहसील अध्यक्ष रोमेश व्यास,पचपहाड़ तहसील अध्यक्ष राजेश प्रजापति, आबिद हुसैन,हरीश पटवा,पारस जैन,अर्जुन सैनी,मनोज शर्मा,अमजद अली व राजू वर्मा आदि जार पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

003

Advertisement