28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture नन्हे कलाकारों ने भोलाराम का जीव नाटक से सबका मन मोहा

नन्हे कलाकारों ने भोलाराम का जीव नाटक से सबका मन मोहा

20230907 120812

कोटा। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के सौजन्य से यूआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित युवा नाट्य समारोह में नन्हे कलाकारों ने हरिशंकर परसाई के लोकप्रिय नाटक भोलाराम का जीव का प्रभावपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार किस प्रकार पनप रहा है इसका व्यंग्य शैली में वर्णन किया गया है। सायंकालीन सत्र में अनुराग सिंह द्वारा लिखित तथा रवि ओझा द्वार निर्देशित नाटक पूर्णता की प्यास का प्रभावी मंचन किया गया। केवल तीन पात्रों के इस नाटक में वर्तमान रंगमंच और रंगकर्मियों की पीड़ा को नाटक की परिकल्पना से जीवंत रूप देकर दर्शाया गया।

कैंचुली का मंचन शुक्रवार को

निर्देशक अभिषेक तिवाड़ी ने बताया कि शुक्रवार शाम को विजयदान देथा द्वारा लिखित तथा शुभम आमेटा द्वारा निर्देशित केंचुली नाटक का मंचन किया जायेगा। यह दास्ताँ उन महिलाओं की है जिन्हें प्रेम के बदले निराशा हाथ लगी है। वे सामजिक बंधनों में बंधी हैं और उस जकडन से आज़ाद होना चाहती हैं।

Advertisement