29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार

1674814256879

– गायत्री साधानाश्रम बोरखेड़ा में 109 कुण्डीय यज्ञ शुरू

कोटा। संत श्री कौशिक गायत्रीपीठ साधनाश्रम बोरखेड़ा में बसंतपंचमी पर भव्य कलश यात्रा के साथ ही 29 जनवरी तक चलने वाला बसंत महोत्सव शुरू हो गया। इस अवसर पर नागदा वाले पंडित कमलेश शर्मा ने शिवपुराण कथा भी शुरू कर दी। जो दोपहर 2 से 5 बजे तक हो रही है।
कौशिक साधनाश्रम के यज्ञाचार्य बलाराम भारद्वाज ने बताया कि बसंत पंचमी महोत्सव के तहत प्रातः 8 बजे से 109 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन किया गया। गीता भवन रामपुरा से कलश यात्रा प्रधान संचालक यज्ञदत्त हाड़ा – श्रीमती राजेश हाड़ा के सानिध्य में प्रारम्भ हो कर साधनाश्रम पहंुची।साधकों ने भगवा घ्वजाऐं हाथ में ले रखी थी।महिलाऐं रंगबिरंगे परिधानों में सिर पर कलश ले कर चल रहीं थी। रात्रि को 8 से 10 बजे तक भजन संध्या व विद्वानों के प्रवचन हुए। गुरू, गंगा,गायत्री,जल, पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। पूर्व महापौर सुमनश्रंगी, समाज सेवी विमल जैन, अरूण भार्गव आदि ने कलश पूजन किया।

Advertisement