24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture रामधाम आश्रम कोटा में नवरात्रि महोत्सव पर यज्ञ और वेद-पुराणों का पाठ

रामधाम आश्रम कोटा में नवरात्रि महोत्सव पर यज्ञ और वेद-पुराणों का पाठ

ramdham
कोटा में अमर निवास स्थित रामधाम आश्रम

कोटा। नवरात्रि महोत्सव के तहत अमर निवास स्थित रामधाम आश्रम में प्रतिदिन पूजा-अनुष्ठान के अलावा यज्ञ और वेद और पुराणों का स्वास्ति वाचन और पठन हो रहा है।
रामधाम आश्रम में सुबह आठ से 11 बजे तक महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रदृधालु भाग लेते हैं। शाम को चार से दस बजे तक वेद और पुराणों का स्वास्ति वाचन और पाठ किया जाता है। इसमें सभी चार वेदों के अलावा 18 पुराणों का स्वास्ति वाचन और पाठ किया जा रहा है। जिस समय सुबह यज्ञ होता है पूरा वातावरण समिधा की खुश्बू से महक उठता है तथा मत्रोच्चारण से चहुँ ओर भक्ति की बयार बहने लगती है। महाराज लक्ष्मण दास जी के निर्देशन में सभी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नवरात्रि के लिए मंदिर परिसर को सजाया संवारा गया है।

Advertisement