33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture हमने तैयार कर दिए दीपक अब आपको इन्हें करना है प्रज्जवलित

हमने तैयार कर दिए दीपक अब आपको इन्हें करना है प्रज्जवलित

deepak
दीपक सजाए ग्राहकों का इंतजार करते हुए। फोटो एएच जैदी

-ए एच जैदी-

ah zaidi
ए एच जैदी

(नेचर प्रमोटर और ख्यातनाम फोटोग्राफर)
हिन्दू संस्कृति में सबसे प्रमुख त्योहार दीपावली में चंद दिन शेष बचे हैं। इस बार की दीपावली विशेष है क्योंकि दो साल कोरोना के भय से जूझने के बाद इस बार खुलकर यह त्यौहार मनाने का मौका मिला है। इसके लिए लोग कई दिनों पहले से तैयारी में जुटे हैं। दीपावली पर भले ही आधुनिक बिजली की रौशनी ने अपनी धाक जमा ली हो लेकिन बगैर दीपक के त्यौहार नहीं मनाया जा सकता। प्रत्येक घर में दीपकों की रौशनी जरुर की जाती है। यही कारण है कि करवा चौथ के समय से ही दीपक की मांग बाजार में बढ जाती है। इस अवसर पर दीपक बनाने वाले दीपक के अलावा मटके और कई अन्य आकर्षक चीज भी बनाते हैं। वैसे भी इस बार प्रशासन मिट्टी के दीपकों को बढावा देने का संकल्प जता चुका है। ऐसे में इस व्यवसाय से जुडे लोगों की उम्मीद बढी है। दीपक सजाए बैठे दुकानदार।

Advertisement