24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture करवा चौथ की हमने भी कर ली है तैयारी

करवा चौथ की हमने भी कर ली है तैयारी

karva 2
करवा चौथ के लिए हम ने भी कर ली तैयारी। फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
कोटा। करवा चौथ हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं का प्रमुख त्यौहार है। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। सजती-संवरती हैं और दिन भर भूखी प्यासी रहकर अपने पति की मंगलकामना करती हैं। लेकिन यही त्यौहार रोजगार का भी बडा साधन है। इस त्यौहार में पूजा और अन्य सामग्री की जमकर खरीद होती है। क्योंकि यह पूजा और अर्चना में काम आने वाली प्रमुख चीजें होती हैं।

karva 3
मैं भी सजा लूं अपनी दुकान। फोटो अखिलेश कुमार

इसमें मिटृटी के बने करवा और घडे, छलनी तथा पूजा सामग्री भी होती है। अमूमन इस त्योहार के पहले से ही महिलाएं तैयारी करने लगती हैं लेकिन अधिकांश बिक्री करवा चौथ से एक दिन पहले या उसी दिन होती है। अब तो यह सामान बेचने के लिए फुटकर दुकानदार कॉलोनियों में भी अपने साधनों से जाने लगे हैं। फिर भी फुटपाथ पर रखे सामान से मनपसंद खरीद का अपना ही मजा है। फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने ही ऐसे ही कुछ पलों को अपने कैमरे में कैद किया है।

Advertisement
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted