24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Education एनआईटी-ट्रिपलआईटी की 13 हज़ार 466 सीट खाली

एनआईटी-ट्रिपलआईटी की 13 हज़ार 466 सीट खाली

student new

-एनआईटी-ट्रिपलआईटी सीएसएबी काउंसलिंग

-98 कॉलेजो की 567 च्वाइस भरने का मौका

कोटा। देश के एनआईटी-ट्रिपलआईटी सहित 98 शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की जोसा काउंसलिंग के बाद खाली रही सीटों के लिए सीएसएबी द्वारा दो स्पेशल राउण्ड काउंसलिंग 31 जुलाई से 14 अगस्त के मध्य हो रही है। जिसका रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग प्रारम्भ हो चुकी हो चुकी है। च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 3 अगस्त शाम 5 बजे तक है
——-
एनआईटी-ट्रिपलआईटी की 13 हज़ार 466 सीट खाली
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया की सीएसएबी वेबसाइट पर जारी की गई खाली सीट मैट्रिक्स के अनुसार एनआईटी-ट्रिपलआईटी सहित 98 कॉलेजों की कुल 13 हज़ार 466 सीटे खाली है जिनमे 32 एनआईटी की 5 हज़ार 118 सीटे जिनमे जेण्डर न्यूट्रल पूल से 3 हज़ार 974 एवं फीमेल पूल से 1148 सीटें, 26 ट्रिपलआईटी की 2 हज़ार 534 सीटे जिनमे जेण्डर न्यूट्रल पूल से 2 हज़ार 154 एवं फीमेल पूल से 380 सीटें
एवं 35 जीएफटीआई में कुल 5 हज़ार 814 सीट जिनमे जेण्डर न्यूट्रल पूल से 5 हज़ार 645 एवं फीमेल पूल से 169 सीट शामिल है। इन खाली रही सीटों 13 हज़ार 466 सीटों में जेण्डर न्यूट्रल पूल से 11 हज़ार 769 एवं फीमेल पूल से 1 हज़ार 697 सीटें हैं। जिस पर सीएसएबी काउंसलिंग करवाई जा रही है। इसका मतलब यह है की की जोसा काउंसलिंग में कुल 13 हज़ार 466 सीटों ऐसी रही जिन पर या तो कोई आवंटन नहीं हुआ या स्टूडेंट्स ने इन सीटों से विदड्राल ले लिया है।
——-
98 कॉलेजो की 567 च्वाइस भरने का मौका
एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार सीएसएबी काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को एनआईटी-ट्रिपलआईटी सहित 98 संस्थानों की कुल 13466 सीटें के लिए 540 कॉलेज ब्रांच च्वाइसेज को भरने का विकल्प दिया गया है। इसमें 32 एनआईटी की 299 ब्रांच च्वाइसेज,26 ट्रिपलआईटी की 95 ब्रांच च्वाइसेज एवं 37 जीएफटीआई कि 173 ब्रांच च्वाइसेज शामिल हैं। स्पेशल राउण्ड काउन्सलिंग में वे स्टूडेंट्स जिन्हें जोसा काउंसलिंग में किसी सीट का आवंटन नहीं हुआ है उनके साथ-साथ वे सभी स्टूडेंट्स भी भाग ले सकते हैं जिन्होंने पहले जोसा काउन्सलिंग में भाग लिया और एनआईटी सिस्टम के कॉलेज आवंटन के पष्चात पर्शिअल प्रवेश फीस जमा कर दी है एवं साथ ही वे स्टूडेंट्स जिन्होंने जोसा काउन्सलिंग में आवंटित सीट छोड़ दी है। ये सभी स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट करने के लिए पात्र होंगे। स्पेशल राउण्ड च्वाइस फिलिंग में विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार ज्यादा से ज्यादा काॅलेजज च्वाइसेज को भरें, क्योंकि वेबसाइट पर जारी सीट मैट्रिक्स केवल अनुमानित है, इससे अधिक सीटों के भी खाली रहने की भी संभावना है। साथ ही विद्यार्थी जिन्हें जोसा काउंसलिंग में किसी भी काॅलेज सीट का आवंटन हुआ था, यदि वो स्पेशल राउण्ड काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं और उन्हें अपनी मिली हुई सीट से बेहतर काॅलेज सीट ना मिलने पर उनकी जोसा काउंसलिंग में आवंटित काॅलेज सीट ही पुनः आवंटित कर दी जाएगी।

Advertisement