29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Education कोटा यूनिवर्सिटी तक सिटी बस सेवा शुरू

कोटा यूनिवर्सिटी तक सिटी बस सेवा शुरू

whatsapp image 2023 03 17 at 21.38.03

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। कोटा यूनिवर्सिटी आने जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर है। अब सिटी बस का संचालन यूनिवर्सिटी गेट तक शुरू हो चुका है। निगम की सिटी बसें एक दिन में 4 बार अलग अलग टाइम पर यूनिवर्सिटी तक आएंगी और जाएंगी। सिटी बस का संचालन होने से स्टूडेंट्स के समय व पैसों की बचत होगी। सर्दी, गर्मी, बारिश में उन्हें यूनिवर्सिटी पहुंचने में आसानी होगी। पहले यूनिवर्सिटी आने वाले स्टूडेंट्स को कबीर सर्किल से निजी साधनों व ऑटो से आना जाना पड़ता था।

यूनिवर्सिटी के छात्र नेता परिक्षित गोस्वामी ने बताया कि यूनिवर्सिटी तक सिटी बस चलाने की मांग को लेकर लंबे समय तक आंदोलन किया। एक बार तो कबीर सर्किल पर सिटी बसें रोककर धरना देना पड़ा। आखिर में स्टूडेंट्स की मांग को प्रशासन ने मान लिया। स्टूडेंट्स की परेशानियों को देखते हुए यूनिवर्सिटी तक सिटी बस का संचालन शुरू किया। सिटी बस सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 9 बजे, दोपहर 12 बजे सवा 1बजे, दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे और शाम सवा 5 बजे से सवा 6 बजे यूनिर्वसिटी तक आएंगी जाएंगी।

कोटा यूनिवर्सिटी में 2400 स्टूडेंट है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेज के विद्यार्थी भी यहां काम के सिलसिले में आते जाते रहते हैं। पहले यूनिवर्सिटी तक आने-जाने के लिए कोई भी सिटी बस नहीं चलती थी। निजी वाहन चालक उनसे मनमाना पैसा वसूलते थे। कई बार तो स्टूडेंट को पैसे बचाने के खातिर कबीर सर्किल से डेढ़ किमी पैदल सफर करके यूनिवर्सिटी तक आना जाना पड़ता था। गर्मी व बारिश के दिनों में स्टूडेंट्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

Advertisement