34.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Education मतदाता जागरूकता अभियान की कालेजों की बैठक

मतदाता जागरूकता अभियान की कालेजों की बैठक

whatsapp image 2023 08 21 at 19.47.30

कोटा। राजकीय कला महाविद्यालय कोटा में आज स्वीप गतिविधियों के संदर्भ में चल रही प्रगति के क्रम में कालेज स्वीप नोडल प्रभारी की ओर से एक आवश्यक बैठक रखी गई थी जिसमें अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ सीमा सोरल ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आज सबसे जरूरी यह है कि लोकतांत्रिक पथ पर अधिक से अधिक युवा अपने को नामांकित करें। मतदाता के रूप में जब हम मतदाता बूथ पर पंक्ति में लगते हैं तो एक अलग ही गर्व की अनुभूति होती है। मतदाता को जागरूक करने के लिए गीत , नुक्कड़ नाटक, पोस्टर स्लोगन आदि के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार एवं प्रसार करने की जरूरत है। विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चंद्रजीत सिंह ने कहा कि हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी है और सब मिलकर ठान लेते हैं तो निश्चित ही मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा और इस दिशा में जितना कुछ कर सकते हैं वह हमें करना है। स्वीप प्रभारी डॉ जया शर्मा ने कहा कि हमें मतदान के दार्शनिक आधार को समझना चाहिए।

whatsapp image 2023 08 21 at 19.47.29

संविधान की प्रस्तावना में लिखा है कि ‘हम भारत के लोग’ यानि भारत के सारे लोगों की भूमिका है सरकार के निर्माण में यह तभी संभव होगा जब आप मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। अपने आपको मतदाता के रूप में जोड़कर ही आप इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस अवसर पर डॉ उमा बालोदिया, डॉ मनोज वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। डॉ मनोज सिंघल , डॉ सचिन डोई, डॉ रामदेव मीणा , डॉ जयश्री डावरे, डॉ गरिमा गौतम आदि इस अवसर पर अपने सुझाव और विचार दिए। स्वीप सदस्य डॉ रमा शर्मा, डॉ प्रभा शर्मा , ने लगातार इस अभियान को सक्रिय बनाए रखने में अपना सहयोग देते रहे हैं। मतदाता जागरूकता अभियान राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी ही इस अभियान को सफल बनाती है । कार्यक्रम का संयोजन डॉ विवेक मिश्र ने किया तथा आभार जया शर्मा ने दिया।

Advertisement