30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Education वादविवाद प्रतियोगिता में उजमा खानम विजेता

वादविवाद प्रतियोगिता में उजमा खानम विजेता

ujma
कोटा.  राजकीय कला महाविद्यालय कोटा में साहित्यिक और सांस्कृतिक समिति के समन्वयक डॉ लड्डूलाल मीना ने बताया कि राजकीय कला महाविद्यालय कोटा से छात्रा उजमा खानम एम ए. उत्तरार्ध अंग्रेजी ने जानकी देवी बजाज कन्या महाविद्यालय कोटा द्वारा “वर्तमान कानून महिलाओ की सुरक्षा में कारगर है” विषय पर आयोजित बेगम शाहजहां मेमोरियल ट्रॉफी अंतर्महाविद्यालय वादविवाद प्रतियोगिता में विषय के विपक्ष में विजय प्राप्त की है। विजेता प्रतिभागी को नकद 1000/- रुपये पुरस्कार दिया गया तथा राजकीय कला महाविद्यालय कोटा को चलवैजयन्ती प्रदान की गई। इस प्रतियोगिता में पन्द्रह छात्राओं ने भाग लिया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ विनीता शुक्ला ने छात्रा को बधाई दी और डॉ हिमा गुप्ता ने हौसलाअफजाई करते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ रघुराज परिहार तथा वरिष्ठ संकाय सदस्य आदित्य गुप्ता, विवेक मिश्र, रविदत्त शर्मा, आर के मीना आदि उपस्थित रहे।
Advertisement