34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Education राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा की 41 वीं प्रबंध मंडल की बैठक में...

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा की 41 वीं प्रबंध मंडल की बैठक में जीएडी की स्थापना का निर्णय

बैठक में वित्त समिति, अकादमिक परिषद की बैठक के कार्यवाही विवरण का अनुमोदन किया गया। शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने हेतु रोस्टर रजिस्टर का अनुमोदन किया गया

rtu

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा की प्रबंध मंडल की 41वी नियमित बैठक कुलपति, प्रोफेसर एस के सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्त समिति, अकादमिक परिषद की बैठक के कार्यवाही विवरण का अनुमोदन किया गया। शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने हेतु रोस्टर रजिस्टर का अनुमोदन किया गया। विश्वविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन किया गया। विश्वविद्यालय में सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी की स्थापना का निर्णय किया।

प्रबंध मंडल की बैठक में विधायक राम नारायण मीणा, राज्यपाल के नामित सदस्य संत कुमार चौधरी तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि के रुप में एम ए पठान, वित्त विभाग के प्रतिनिधि के रूप में डॉ लोकेन्‍द्र सि‍ंह तथा तकनीकी शि‍क्षा बोर्ड के प्रति‍नि‍धि‍ डॉ अशोक सनाढय तथा प्रोफेसर एस के राठौड, प्रोफेसर धीरेन्‍द्र माथुर, प्रोफेसर वि‍वेक पान्‍डे, प्रोफेसर मि‍थलेश कुमार, नवनि‍युक्‍त बोम सदस्‍य डॉ हरीश शर्मा, श्रीमती संजू तंवर तथा कुलसचि‍व व सदस्‍य सचि‍व प्रहलाद मीना उपस्‍थि‍त रहे। बैठक के अंत में सभी को धन्‍यवाद ज्ञापि‍त कि‍या गया।

Advertisement