34.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Education सीएसएबी की चॉइस फिलिंग का अंतिम मौका रविवार तक, प्रथम सीट आवंटन...

सीएसएबी की चॉइस फिलिंग का अंतिम मौका रविवार तक, प्रथम सीट आवंटन 5 अगस्त सुबह 10 बजे

प्रतीकात्मक फोटो

-एनआईटी-ट्रिपलआईटी काउंसलिंग

कोटा. देश की एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई के98 कॉलेजों की 13466 खाली सीटों के लिए करवाई जा रही सीएसएबी के दो स्पेशल राउण्ड की काउंसलिंग की चॉइस फिलिंग स्टूडेंट्स आज 4 अगस्त सुबह 9 बजे तक कर सकेंगे। साथ ही प्रथम राउण्ड सीट आवंटन 5 अगस्त सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा । प्रथम आवंटन के बाद स्टूडेंट्स को 7 अगस्त शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी । अन्यथा उनकी आवंटित सीट निरत कर दी जाएगी।
——-
नयी सीट ना मिलने पर मिलेगी जोसा सीट
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार सीएसएबी काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को एनआईटी-ट्रिपलआईटी सहित 98 संस्थानों की 566 कॉलेज ब्रांच च्वाइसेज को भरने का विकल्प दिया गया है। सीएसएबी के बाद एनआईटी-ट्रिपलआईटी के लिए अन्य कोई प्रवेश प्रक्रिया नहीं कराई जाएगी इसलिए विद्यार्थी स्पेशल राउण्ड च्वाइस फिलिंग में अपनी रूचि के अनुसार ज्यादा से ज्यादा काॅलेज च्वाइसेज को भरें क्योंकि वेबसाइट पर जारी सीट मैट्रिक्स अनुमानित है, इससे अधिक सीटों के भी खाली रहती है। साथ ही विद्यार्थी जिन्हें जोसा काउंसलिंग में किसी भी काॅलेज सीट का आवंटन हुआ था, यदि वो स्पेशल राउण्ड काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं तो उन्हें अपनी मिली हुई सीट से बेहतर काॅलेज चॉइस ही भरना चाहिए क्योकि सीएसएबी काउन्सलिंग में सीट ना मिलने पर उनकी जोसा काउंसलिंग में आवंटित काॅलेज सीट ही पुनः आवंटित कर दी जाएगी। सीएसएबी काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को एनआईटी-ट्रिपलआईटी सहित 98 संस्थानों की कुल 13466 सीटें के लिए 566 कॉलेज ब्रांच च्वाइसेज को भरने का विकल्प दिया गया है। इसमें 32 एनआईटी की 299 ब्रांच च्वाइसेज,26 ट्रिपलआईटी की 94 ब्रांच च्वाइसेज एवं 37 जीएफटीआई कि 173 ब्रांच च्वाइसेज शामिल हैं।

Advertisement