29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Education स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मतदाता जागरूकता अभियान

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मतदाता जागरूकता अभियान

whatsapp image 2023 08 15 at 13.18.46

कोटा । राजकीय कला महाविद्यालय कोटा में 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर ईएलसी क्लब के तत्वावधान में आज मतदाता को लोकतंत्र व मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए लोकतंत्र में निष्पक्ष मतदान के बारे में जहां प्रकाश डाला गया वहीं प्राचार्य डॉ. सीमा सोरल द्वारा मतदाता की शपथ दिलाई गई। स्वतंत्रता उद्बोधन के क्रम में ही प्राचार्य डॉ. सीमा सोरल ने कहा की स्वस्थ लोकतंत्र की नई मतदाता की जागरूकता व स्वतंत्र चेतना पर निर्भर करती है । आजादी के बाद से भारत ने सभी दिशाओं में लोकतांत्रिक चेतना के साथ प्रगति की है । यह उसकी लोकतंत्र के प्रति निष्ठा व अपने हर मतदाता को समाज शक्ति के रूप में देखने की दृष्टि के कारण ही है । लोकतंत्र को गति देने में इस देश के हर नागरिक का अपना मूल्यवान योग है । इसलिए हर मतदाता को जागरुक होकर अपने दायित्व का निर्वहन करना है ।

02972331 9b21 4f12 a886 4f001894a6fb

मतदाता जागरूकता अभियान ई एल सी प्रभारी डॉ. जया शर्मा , डॉ .रमा शर्मा डॉ. प्रभा शर्मा एवं डॉ विवेक मिश्रा ने निरंतर महाविद्यालय के सभी कार्यक्रमों के साथ जुड़कर और स्वतंत्र रूप से मतदाता को जागरुक करते हुए लगातार इस बात को सामने रखते हैं कि 1 अक्टूबर 2023 को जो भी मतदाता 18 वर्ष के हो रहे हैं उन्हें अपना नाम मतदाता रजिस्टर में दर्ज करा कर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते हुए देश के लोकतंत्र को अपने जीवन के उत्सव के रूप में स्वीकार करें। आज मतदान प्रक्रिया से संबंधित पोस्टर और कैसे ईवीएम मशीन कार्य करती है उसका पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

Advertisement