MCC ने जारी किया अखिल भारतीय यू जी ऑनलाइन काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल

-नहीं होगी कॉमन काउंसलिंग , राज्य एवं सेंट्रल काउंसलिंग पृथक ही रहेगी

-नीट यू जी 2024 – एमसीसी अखिल भारतीय यू जी ऑनलाइन काउंसलिंग 2024 का प्रस्तावित शेड्यूल जारी

–15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, ऐम्स संस्थान, जिपमेर संस्थान , डीम्ड यूनिवर्सिटी, ईएसआईसी, मेडिकल कॉलेज , एएफएमसी पुणे तथा सेंट्रल नर्सिंग इंस्टीटूट्स में प्रवेश के लिए जारी हुआ कार्यक्रम

कोटा. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने सोमवार रात्रि अपनी वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी कर नीट यूजी 2024 की रैंक द्वारा 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा, ऐम्स संस्थान, जिपमेर संस्थान, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, डीम्ड यूनिवर्सिटी, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एएफएमसी पुणे तथा सेंट्रल नर्सिंग इंस्टीटूट्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल घोषित कर दिया है।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग का सीट वेरिफिकेशन प्रोसेस 14 से 16 अगस्त के मध्य तथा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 14 अगस्त से 21 अगस्त 2024 तक चलेगा। 16 अगस्त से 20 अगस्त 2024 के मध्य विद्यार्थियों को अपनी मेडिकल और डेंटल तथा नर्सिंग कॉलेजों की च्वाइस को अपनी इच्छा अनुसार भरना होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को निर्धारित फीस का भुगतान भी करना होगा। जोकि ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा। 20 अगस्त 2024 को च्वाइस लॉकिंग, 21 से 22 अगस्त 2024 को सीट अलॉटमेंट प्रोसेस एवं चयनित विद्यार्थियों को 23 अगस्त 2024 को सीट अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को 24 august 2024 से 29 अगस्त 2024 के मध्य आवंटित कॉलेज में अपने दस्तावेजों एवं फीस के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके पश्चात 30 एवं 31 अगस्त को एमसीसी जॉइनेड कैंडिडेट्स का डाटा वेरीफाई करेगा
मिश्रा ने ये बताया की इस प्रस्तावित शेड्यूल के जारी होते ही सभी चयनित कैंडिडेट्स ने राहत की सांस ली है क्योँकि वे सभी इसी पल का इंतज़ार कर रहे थे हो, चूंकि एमसीसी सिर्फ अखिल भारतीय यू जी ऑनलाइन काउंसलिंग करवाता है अतः अब कुछ दिन के पश्चात राज्य भी अपनी 85 प्रतिशत काउंसलिंग का नोटिफिकेशन जारी कर देंगे

Advertisement