29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Election दिल्ली एमसीडी के मेयर का चुनाव आज, शैली ओबेरॉय और रेखा गुप्ता...

दिल्ली एमसीडी के मेयर का चुनाव आज, शैली ओबेरॉय और रेखा गुप्ता में सीधा मुकाबला

नई दिल्ली। एमसीडी के मेयर पद के लिए शुक्रवार यानी छह जनवरी को सुबह 11 बजे से मतदान होगा। मेयर के साथ-साथ कल डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव भी होना है। इसके लिए तैयारी पूरी हो गयी है। दिल्ली एमसीडी इलेक्शन में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया और 15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन अभी यह तय होना बाकी है कि दिल्ली एमसीडी का मेयर कौन होगा? दिल्ली में इसबार कोई महिला उम्मीदवार ही मेयर बनेंगी।

rekha gupta
रेखाा गुप्ता

कल के चुनाव में तीन रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जायेगा। भाजपा ने रेखा गुप्ता को जबकि आप ने शैली ओबेरॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है। डिप्टी मेयर के लिए भाजपा की ओर से कमल बागड़ी और आम आदमी पार्टी की ओर से आलेमोहम्मद इकबाल चुनावी मैदान में हैं। रेखा गुप्ता भाजपा की नेत्री हैं और वे पूर्वमें दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष और जेनरल सेक्रेटरी रह चुकी हैं। वे पार्टी की दिल्ली शाखा की जेनरल सेक्रेटरी भी हैं। वहीं शैली ओबेरॉय पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड की पार्षद हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत भी हैं। मेयर पद के चुनाव को लेकर भी एलजी और दिल्ली सरकार में ठन गयी है। वजह यह है कि एलजी विनय कुमार सक्सेना ने मेयर चुनाव के लिए भाजपा की पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। सत्या शर्मा को पीठासीन पदाधिकारी बनाने से दिल्ली सरकार नाराज है, क्योंकि सरकार की ओर से पीठासीन अधिकारी के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल के नाम का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा गया था।

Advertisement