34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News आदर्श पीड़ितों को अब सांवरा सेठ से ही उम्मीद

आदर्श पीड़ितों को अब सांवरा सेठ से ही उम्मीद

-आदर्श पीड़ितों ने सांवलिया जी मंदिर पर एकत्र होकर केंद्र सरकार को चेताया

कोटा। लोकतांत्रित व्यवस्था में सरकार और अदालतों पर विश्वास को रखते हुए भगवान सांवरा सेठ के घर न्याय की आशा में आदर्श पीड़ितों ने अपने संघर्ष को धार दी।
आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव पीड़ित सोसायटी कोटा के सदस्यों ने अनावश्यक सरकारी प्रक्रियाओं में फंसा अपना भुगतान लेने गत दिवस रविवार को प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर मंडफिया चित्तोड़गढ़ पहुंच कर राजस्थान व देश के विभिन्न स्थानों से आऐ प्रतिनिधियों पीड़ितो के साथ अपना स्वर मिलाया और अदालती प्रयासों के साथ ही देश व्यापी आंदोलन में भागीदारी का निर्णय लिया। सांवरा आदर्श क्रेडिट चेतना मंच को सहयोग देने का भी निर्णय किया। वर्मा ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सांसदों ने समय समय पर आंदोलन को समर्थन दिया है लेकिन केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाडती रही है। मंत्री सांसद और विधायक सभी बेबस बने हुए है। इनकी बेबसी तोड़ने का प्रयास संावरा सेठ के दरबार में किया गया। दूसरी बार लोग यहां जुटे जो आंदोलन को तेज धार देंगे।

1672050475542
पीड़ित सोसायटी के महामंत्री सीमए वर्मा ने 600 की संख्या में आदर्श पीड़ित सांवरा सेठ मंदिर परिसर पहुंचे और बताया कि सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी के माध्यम से न्याय किस प्रकार मिल सकता है एवं पूरे देश में रैलियों और प्रदर्शनों के माध्यम से 26 जनवरी को आंदालन की नींव रखी जाएगी। दूसरी और कानूनी टीम एसएलपी सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे जिससे शीघ्र भुगतान हो।

Advertisement