29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News नील गाय सामने आने से मोटरसाइकिल सवार घायल

नील गाय सामने आने से मोटरसाइकिल सवार घायल

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। सांगोद थाना क्षेत्र के कुंदनपुरा गांव के पास देर रात को मोटरसाइकिल के सामने नीलगाय आ जाने से मोटरसाइकिल चालक शराब व्यापारी महेंद्र सिंह भाट निवासी प्रेम नगर पुलिस चौकी के सामने उद्योग नगर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित व्यक्ति महेंद्र सिंह भाटी कुंदनपुरा में वाइन शॉप की दुकान लगाता है जो रात को दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान अडूसा गांव व कुंदनपुरा के बीच जंगल के रास्ते में मोटरसाइकिल के सामने नीलगाय आ गई। इससे बचने के चक्कर में मोटरसाइकिल सामने से आ रहे अन्य वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति महेंद्र सिंह भाटी के हाथ व पैर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही अचेत हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को लगने पर उन्हें तुरंत एमबीएस अस्पताल लाया गया।

Advertisement