24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News अल्टो कार पलटी खाने से 2 की मौत 2 घायल

अल्टो कार पलटी खाने से 2 की मौत 2 घायल

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। कोटा ग्रामीण कैथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरा व साथी के पास देर रात को कोटा की ओर आ रही एक अल्टो कार डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई। दुर्घटना में कार में सवार दो जनो भानु प्रताप सिंह हाड़ा पुत्र नवल सिंह हाड़ा निवासी गांव अमरतीया हिंडोली जिला बूंदी वह मुकेश मीणा 32 पुत्र राजू लाल मीणा निवासी प्रताप कॉलोनी रणपुर कोटा की मौत हो गई जबकि कार में सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार कोटा के एमबीएस अस्पताल में चल रहा है।

कैथून थाना पुलिस के अनुसार भानु प्रताप अपने 3 साथी मुकेश मीणा चक्र वीर सिंह व एक अन्य के साथ गुमानपुरा में अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए कोटा रहे थे। इसी दौरान जगन्नाथपुरा वत्ताथिल के बीच अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिससे कार में सवार लोग गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने भानु प्रताप सिंह हाडा व मुकेश मीणा को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया तथा दुर्घटना में घायल चक्र वीर सिंह का उपचार एमबीएस अस्पताल में चल रहा है। सुबह मृतकों के परिजन कोटा पहुंचने पर दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है

Advertisement