29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News अभिभाषक परिषद कोटा का न्यायालय मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण का बहिष्कार...

अभिभाषक परिषद कोटा का न्यायालय मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण का बहिष्कार स्थगित करने का फैसला

अभिभाषक परिषद कोटा का निर्णय

कोटा।  अभिभाषक परिषद कोटा ने न्यायालय मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण का बहिष्कार स्थगित करने का निर्णय किया है। अभिभाषक परिषद कोटा के महासचिव गोपाल चौबे ने बताया कि अभिभाषक परिषद कोटा के प्रतिनिधिमण्डल ने जिसमें बार कॉन्सिल ऑफ़ राजस्थान के सदस्य महेश शर्मा, अभिभाषक परिषद कोटा के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में महासचिव गोपाल चौबे, पूर्व महासचिव रामबाबू मालव, पूर्व उपाध्यक्ष हरीश शर्मा शामिल थे ने राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल चंद्र प्रकाश श्रीमाली जी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। रजिस्ट्रार जनरल ने अभिभाषक परिषद की समस्याओं और मांगो को गंभीरता से सुनते हुये शीघ्र ही उनके समाधान का आश्वासन दिया। रजिस्ट्रार जनरल के आश्वासन से संतुष्ट होकर अभिभाषक परिषद द्वारा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर रजिस्ट्रार जनरल से हुई वार्ता का ब्यौरा बैठक मे रखा। वार्ता मे दिए गये आश्वासन से सभी सदस्यों ने सहमति जाहिर करते हुये न्यायालय मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के बहिष्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
अभिभाषक परिषद की बैठक अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, महासचिव गोपाल चौबे, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल शाक्यवाल,संयुक्त सचिव सोनल विजय, पुस्तकालय सचिव महिपाल सिंह चौहान, अर्थ सचिव अनिल शर्मा, इमरान पठान ,विकास सुमन, शालिनी शर्मा, कुसुम कंवर हेमराज शर्मा अरविंद मीना उपस्थित थे।

 

Advertisement