25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Education केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज, शहर में विकास कार्य, कॉलेज में छात्रों...

केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज, शहर में विकास कार्य, कॉलेज में छात्रों के बैठने की नहीं जगह

स्टूडेंट क्लास में नहीं आ रहा। अटेंडेंस का कोई सिस्टम नहीं है। अटेंडेंस का सिस्टम भी इसलिए नहीं है क्योंकि उसके नहीं होने में सहूलियत है। ऐसा इसलिए कि सारे स्टूडेंट आ जाएंगे तो उन्हें बिठाने के लिए जगह नहीं है। सरकार को जगह प्रोवाइड करनी पड़ेगी। विद्या के नाम जिस तरीके से धोखा हो रहा है

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गवर्मेंट कॉलेज छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करते हुए कसा तंज

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

dushyant
दुष्यंत सिंह गहलोत

कोटा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सौंदर्यकरण के नाम पर कोटा शहर में जगह-जगह करोड़ों रुपए खर्च करने पर तंज कसा है। गवर्नमेंट कॉलेज में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारें किसके साथ धोखा कर रही हैं। विद्यार्थियों के साथ या देश के भविष्य के साथ। क्योंकि कॉलेजों में स्टूडेंट्स के बैठने के लिए जगह नहीं है। दरअसल, ये बात उन्होंने छात्र संघ अध्यक्ष मनीष सामरिया द्वारा कॉलेज भवन में कमरे बनवाने की डिमांड पर कहीं। मनीष सामरिया ने 8 हजार स्टूडेंट्स के बैठने के लिए कॉलेज बिल्डिंग में कमरों की कमी की बात कहीं थी।
शेखावत ने कहा कि कॉलेज की बिल्डिंग बनाना, छात्र संघ अध्यक्ष का काम नहीं है। उसके लिए प्रशासन, स्थानीय एमएलए, सांसद को मजबूर करना छात्र शक्ति का काम है। उनसे बात करके चर्चा करें। अबकी बार जब कोटा आएं तो उनको घुसने नहीं देंगे , चाहे शांति धारीवाल जी हो, ओम जी बिरला हो। दोनों को कहना पहले कमरे बनाए उसके बाद में यहां आए।

samariya

उन्होंने कहा कि स्टूडेंट क्लास में नहीं आ रहा। अटेंडेंस का कोई सिस्टम नहीं है। अटेंडेंस का सिस्टम भी इसलिए नहीं है क्योंकि उसके नहीं होने में सहूलियत है। ऐसा इसलिए कि सारे स्टूडेंट आ जाएंगे तो उन्हें बिठाने के लिए जगह नहीं है। सरकार को जगह प्रोवाइड करनी पड़ेगी। विद्या के नाम जिस तरीके से धोखा हो रहा है।

Advertisement