28.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News श्री सहस्त्र औदीच्य समिति न्हानि सम्हाय के व्यास अध्यक्ष और आचार्य...

श्री सहस्त्र औदीच्य समिति न्हानि सम्हाय के व्यास अध्यक्ष और आचार्य उपाध्यक्ष बने

whatsapp image 2023 02 28 at 17.45.54
शपथ लेते हुए पदाधिकारी

कोटा। श्री सहस्त्र औदीच्य समिति न्हानि सम्हाय समिति दादाबाड़ी, कोटा की आमसभा का आयोजन भीतरिया कुण्ड कोटा में श्री राजेन्द्र व्यास के मुख्य आतिथ्य एवं किशोर गुजराती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
समिति सचिव योगेश गुजराती ने बताया कि आमसभा में आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही आगामी सत्र में सामाजिक सहभागिता के लिए किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

hemant vyas
हेमंत व्यास

इस अवसर पर चुनाव अधिकारी डाॅ. योगेष आचार्य की देखरेख में आगामी द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें संरक्षक सत्यप्रकाश व्यास, किशोर गुजराती, अध्यक्ष हेमन्त कुमार व्यास, उपाध्यक्ष मुकेश आचार्य, सचिव विश्विनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष मीतू भार्गव सहित 11 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। संचालन अशोक शुक्ला ने किया।

Advertisement