29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota Railway कोटा मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियाँ प्रभावित

कोटा मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियाँ प्रभावित

कोटा. पश्चिम मध्य रेल, कोटा मंडल के सालपुरा, केसोली एवं छाबड़ा गुगोर स्टेशन पर दिनांक 09 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2022 तक प्री नान-इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलाकिंग कार्य किया जाना है जो रूठियाई-कोटा सेक्शन लाइन के दोहरीकरण हेतु आवश्यक है। कार्य के दौरान इस खण्ड पर चलने वाली गाड़ियाँ प्रभावित रहेंगी।

पूर्णतः निरस्त गाड़ियाँ-
1- गाड़ी संख्या 19811 कोटा-इटावा एक्सप्रेस दिनांक 08 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक निरस्त रहेगी ।
2- गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस दिनांक 09 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक निरस्त रहेगी

*आंशिक निरस्त गाड़ियाँ- *
1- गाड़ी संख्या 11603/11604 कोटा-बीना-कोटा मेमू दिनांक 09 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक कोटा-अटरू-कोटा स्टेशन के मध्य चलेगी तथा अटरू-बीना-अटरू के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी ।

मार्ग परिवर्तन की जाने वाली गाड़ियाँ-
1- दिनांक 09 दिसम्बर से 11 दिसम्बर 2022 तक गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस दोनों दिशाओ में वर्तमान कोटा-रुठियाई-बीना-भोपाल मार्ग की जगह कोटा–नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल मार्ग होकर चलेगी।
2- गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 08 दिसम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर वर्त्तमान मार्ग रूठियाई-कोटा की जगह रूठियाई –मक्सी -नागदा-कोटा मार्ग होकर चलेगी।
3- गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस दिनांक 10 दिसम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर वर्त्तमान मार्ग कोटा – रूठियाई की जगह कोटा-नागदा- मक्सी- रूठियाई मार्ग होकर चलेगी।

Advertisement