33.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota Railway पारसनाथ सुपरफास्ट में लगेंगे आधुनिक एलएचबी रैक

पारसनाथ सुपरफास्ट में लगेंगे आधुनिक एलएचबी रैक

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। रेलवे प्रशासन ने कोटा होकर चलने वाली पारसनाथ सुपरफास्ट में अब आधुनिक एलएचबी रैक लगेंगे।
पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 12941 भावनगर से आसनसोल के मध्य चलने वाली पारसनाथ सुपरफास्ट ट्रेन में चल रहे वर्तमान आईसीएफ रैक को एलएचबी रैक में 20 दिसम्बर से प्रारम्भिक स्टेशन से परिवर्तित कर चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमे विभिन्न श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे। सूत्रों ने बताया कि यात्री गाड़ियों में योजना के अनुसार एलएचबी कोचों को लगाया जा रहा है। वर्तमान में पश्चिम-मध्य रेलवे की 40 प्रतिशत यात्री गाड़ियां में एलएचबी कोच लगाये जा चुके हैं एवं आने वाले 2-3 वर्षों में पश्चिम-मध्य रेलवे से चलने वाली शत-प्रतिशत यात्री गाड़ियां में एलएचबी कोच लगाये जायेंगे, इस योजना पर तीव्रता से कार्य किया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि आईसीएफ कोच की तुलना में एलएचबी कोच की प्रति घंटा अधिक रफ़्तार, डिस्क ब्रेक सिस्टम एवं यात्री सीटों की अधिक संख्या इत्यादि अत्याधुनिक विशेषताएं है।

शिवदासपुरा स्टेशन पर होगा अस्थाई ठहराव

राधास्वामी वार्षिक सत्संग ब्यास के आयोजन को देखते हुए उत्तर-पश्चिमी रेलवे के जयपुर मंडल के श्योदासपुरा पदमपुरा रेलवे स्टेशन पर कई यात्री गाड़ियों का अस्थाई ठहराव किया जाएगा।
पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राधास्वामी वार्षिक सत्संग ब्यास के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को क्लियर करने के उद्देश्य से कोटा मंडल की गाड़ियों को जयपुर मंडल के श्योदासपुरा पद्मपुरा स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव 25 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक प्रदान किया गया है । यह सत्संग जयपुर के बीलवा में आयोजित होगा ।
सूत्रों ने बताया कि श्योदासपुरा पद्मपुरा स्टेशन पर कोटा से प्रारम्भ एवं कोटा होकर जाने वाली जिन 10 एक्सप्रेस रेल सेवाओं का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है, उनमें गाडी संख्या 19807 कोटा-जयपुर,गाड़ी संख्या 19808 हिसार-कोटा,गाडी संख्या 19813, कोटा-हिसार,गाडी संख्या 19814 हिसार- कोटा,गाडी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर,गाडी संख्या 12182 अजमेर – जबलपुर,गाडी संख्या 12465 इंदौर-जोधपुर,गाडी संख्या 22982 श्रीगंगानगर-कोटा,गाडी संख्या 22998 श्रीगंगानगर- झालावाड़ सिटी, गाडी संख्या 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर शामिल है।

Advertisement