33.7 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota Railway मंडल रेल प्रबंधक नें किया कोटा-नागदा सेक्शन का गहन निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक नें किया कोटा-नागदा सेक्शन का गहन निरीक्षण

whatsapp image 2023 03 15 at 18.46.00

-सावन कुमार टांक-

कोटा । मण्डल रेल प्रबंधक श्री मनीष तिवारी ने शाखा अधिकारियों के साथ बुधवार, 15 मार्च को कोटा-नागदा सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग एवं खंड के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया । इस निरीक्षण के दौरान गाड़ी संचालन से जुड़े सभी संरक्षा मानकों एवं उक्त सेक्शन के ट्रैक, ब्रिजों, ओएचई, समपार फाटको का गहन अवलोकन किया ।
इसके अतिरिक्त डीआरएम नें इस सेक्शन के रामगंज मंडी, भवानी मंडी, गरोठ, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, विक्रमगढ़ आलोट एवं महिदपुर स्टेशनों के प्लेटफॉर्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण किया तथा अमृत भारत स्टेशन योजना में प्रस्तावित स्टेशनों पर किए जाने वाले कार्यों की रुपरेखा का विस्तृत अवलोकन कर इस संबंध में स्टेशनों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए । उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल के 17 स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है ।
इस निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार मीना, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी श्री एम.एस.मीना, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर /समन्वय श्री आर. आर. मीना, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/दक्षिण एकता मीमरौठ, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्याम सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री संजय चौधरी एवं अन्य अधिकारी व पर्यवेक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement