26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Literature धरती हो सबकी पहली और आखिरी पसंद

धरती हो सबकी पहली और आखिरी पसंद

blu flower

-रामस्वरूप दीक्षित-

ram swaroop dixit
रामस्वरूप दीक्षित

हरे भरे बने रहें पेड़

फूलों में बनी रहे खुशबू

छतों पर आती रहें
गौरैयां, गिलहरियां और कबूतर
और उनके लिए बिखरे रहें दाने

दुनिया भर के
हथियारों को गलाकर
बना दिए जाएं
बच्चों के लिए खिलौने

आसमान भर उठे
बच्चों की किलकारियों से

बारूद की जगह
लगा दिए जाएं फूलों के ढेर

युद्ध के मैदान
बदल जाएं खेल के मैदान में

स्त्रियों की हंसी की चूनर ओढ
चमक उठे
धरती का चेहरा

मनुष्यता के पेड़ से
झड़ जाएं
अहंकार, ईर्ष्या –द्वेष , घृणा
और स्वार्थ के कांटे

और बचे रहें
केवल
और केवल
प्रेम के फूल

रहने के लिए
स्वर्ग नहीं
धरती हो
सबकी
पहली और आखिरी पसंद

रामस्वरूप दीक्षित

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted