25.1 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Literature हिमालय साक्षी है भारत के इतिहास का

हिमालय साक्षी है भारत के इतिहास का

aruntewari
पहाड की वादियां। फोटो अरूण कुमार तिवारी

-प्रकाश केवडे-

prakash kevde
प्रकाश केवडे

हिमालय साक्षी है
भारत के इतिहास का
संतों, वीरों के त्याग का।

देखा इसने श्रीराम को
मर्यादा का मान रखते
परखा इसने श्रीकृष्ण को
निष्काम कर्म करते
गवाह है ये दधीचि के
अमर त्याग का।

नहीं भूला यह विदेशी
आक्रमण की क्रूर कहानी
सुनी इसने नानक मीरा
तुलसी की अमरवाणी
प्रमाण है पास इसके
राधाकृष्ण के प्रेम का।

व्यथित था यह जब
मुगलों ने आक्रमण किया
मुस्कुराया जब शिवाजी ने
परास्त उन्हें किया
याद है इसे गुरू तेगबहादुर
के बलिदान का।

आज पीड़ित है वो हमें
देख आपस में लढते हुए
सत्ता संपत्ति हेतु एक दूजे
को मारते हुये
प्रसन्नता होगी इसे जब
मिटेगा अंतर भेदभाव का।

हिमालय साक्षी है भारत
के इतिहास का।

रचियता प्रकाश केवडे

Advertisement