24.9 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Medical निःशुल्क आउटरीच चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन

निःशुल्क आउटरीच चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन

whatsapp image 2023 08 26 at 16.33.49

कोटा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केशवपुरा कोटा की और से आज 26 अगस्त शनिवार को पीलेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर 6 केशवपुरा कोटा मे निःशुल्क आउटरीच चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पब्लिक हेल्थ मैनेजर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि कैम्प में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मो. यावर खान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका माहेश्वरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अंजना गुप्ता, आयुष चिकित्सक डॉ दिया मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर उमेश कुमार लोदवाल ने अपनी सेवाएं दी ।

कैम्प में महिलाऔ और बच्चो को एनिमिया, मौसमी बिमारीयो के बारे मे जानकारी दी गई एवं एनसीडी स्क्रीनिंग व बच्चो का टीकाकरण भी किया गया। साथ मे डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू ,की आईईसी भी की गई।

कैम्प में कुल 120 रोगियों का इलाज किया गया जिसमे 47 महिला, 43-पुरुष, 30-बच्चों 58- व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग, 7 बच्चो का टीकाकरण व 18- गर्भवती और महिलाऐ, स्वास्थ्य सेवाओ से लाभान्भित हुई।

Advertisement