29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home My Views  किताबें सच्ची मित्र हैंं

 किताबें सच्ची मित्र हैंं

laibrery

#library

-डाँ आदित्य कुमार गुप्ता

aditya kumar
डाँ आदित्य कुमार गुप्ता

किताबेंं देती हैं साथ
मित्रवत्
उस समय भी
जब किसी का नहीं होता साथ
जब अंदर का मन
छटपटाहाता है,
नहीं दिखाई देता कोई मार्ग
अंतर्द्वंद्व का सागर
घहराने लगता है चहुँ ओर
नहीं कोई ओर छोर।
समस्याओं का चक्रव्यूह
घेर लेता है जिन्दगी को
अभिमन्यु की तरह ।
तब ये किताबें ही
चक्र बनकर करती हैं सामना
आपद महारथियों से
और देती हैं सम्बल
लड़खड़ाते पैरों को ।
डाँ आदित्य कुमार गुप्ता
बी-38 मोती नगर विस्तार थेकड़ा रोड़ बोरखेड़़ा कोटा ।

Advertisement