30.3 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home My Views गर्व है हिंदी पर वो कहाँ है?

गर्व है हिंदी पर वो कहाँ है?

book00

हिन्दी दिवस के अवसर पर

-प्रकाश केवडे-

prakash kevde
प्रकाश केवडे

कहते हो राष्ट्र भाषा
पर उपयोग करते कितना
पढते हो अंग्रेजी अखबार
बंद हो रहे हिंदी अखबार बिकना
गर्व है हिंदी पर वो कहाँ है?

अंग्रेजी माध्यम की स्कूल
पर अभिभावकों की कतार
हिंदी माध्यम की शाला बेजार
अंग्रेजी गिटपिट करे वो ऊँचा
हिंदी बोले वो इंसान ओछा।
गर्व है हिंदी पर वो कहाँ है?

परदेसी अंग्रेजी भाषा हुई अपनी
मातृभाषा हिंदी हो गई परायी
देसी भाषा का अपमान करे
ऐसा देश दुनिया में कहाँ है?
गर्व है हिंदी पर वो कहाँ है?

जिन्हें नाज है हिंद पर वो कहां है? के तर्ज पर एक कविता।

रचियता प्रकाश केवडे

Advertisement