28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home nature उत्तरायण हुए सूर्यदेव

उत्तरायण हुए सूर्यदेव

03
मकर संक्रांति का पहलाा सूर्य दर्शनः फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
सूर्य देव आज से उत्तरायण हो गए। मान्यता तो यही है कि शुभ कार्य भी शुरू यहो जाते हैं लेकिन इससे ज्यादा महत्व सर्दी की वजह से प्रभावित प्रकृति को नया जीवन मिलता है। दिन लम्बे और रात छोटी होने लगती हैं यानी लोगों को कामकाज के लिए अधिक समय मिलने लगेगा। वैसे तो सालभर में 12 संक्रांति होती हैं, लेकिन मकर संक्रांति का महत्‍व सबसे ज्‍यादा माना गया है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति को बहुत शुभ दिन माना गया है।

01
सूर्योदय के पूर्व आकाश में अपने उदय होने का संकेत देते सूर्य देव:फोटो अखिलेश कुमार

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास खत्‍म हो जाता है और विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस दिन के बाद से सूर्य उत्‍तरायण होने लगते हैं और धीरे-धीरे दिन बड़ा और रात छोटी होने लगती है। उत्‍तरायण को शास्‍त्रों में शुभ माना गया है। कहा जाता है कि महाभारतकाल में भीष्‍म पितामह ने अपने प्राणों को त्‍यागने के लिए सूर्य के उत्‍तरायण होने का इंतजार किया था। फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने मकर संक्रांति की सुबह सूर्योदय के खूबसूरत चित्र अपने कैमरे में कैद किए हैं।

02
पेड़ की आड़ से उदीयमान होते सूर्यदेव: फोटो अखिलेश कुमार
Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted