
-अखिलेश कुमार-

(फोटो जर्नलिस्ट)
कोटा। कोचिंग सिटी समेत पूरा उत्तर भारत नए साल में तेज सर्दी और गलन की चपेट में है। जहां कोटा में सर्दी का मौसम खुशगवार रहता है इस बार परेशानी का सबब बना हुआ है। सर्दी के साथ गलन और उस पर कोहरे ने जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है।

लोगों की दिनचर्या देर से शुरू हो रही है। दैनिक मजदूरी के लिए जाने वाले लोग भी समय पर घर से नहीं निकल पा रहे। सडक पर चार हाथ की दूरी तक का दिखाई नहीं देता इससे बाहर निकलने में भी खतरा महसूस होता है। ऐसे में भी कुछ लोग हैं जो जीवन की आवश्यकताओं की वजह से घर से बाहर निकलने को विवश हैं। फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने विपरीत परिस्थितियों में भी ये फोटो क्लिक किए हैं।



















