26.4 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home nature मावठ ने भिगोया

मावठ ने भिगोया

ak11
फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
कोटा। देर से आई मावठ ने कोटा समेत पूरे जिले को रविवार देर रात जो भिगोना शुरू किया वह सोमवार सुबह भी जारी रहा। तेज गर्जन के साथ बारिश हुई और कई जगह ओले भी गिरे।

ak31
फोटो अखिलेश कुमार

मावठ को आमतौर पर फसलों के लिए अमृत समान माना जाता है लेकिन इस बार मावठ करीब एक माह देर से हुई है इसलिए नुकसान ज्यादा है। विशेषकर सरसों की फसल पकने के बाद कटकर तैयार है।

ak21
फोटो अखिलेश कुमार

मार्केट में अभी नई सरसों की शुरुआत ही हुई है। मावठ की वजह से जन जीवन भी प्रभावित हुआ। सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने की वजह से लोगों को काम पर जाना था लेकिन सर्दी और तिस पर बारिश ने उनको परेशानी में डाल दिया।

ak41
फोटो अखिलेश कुमार

फिर भी लोग घर से निकले। फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने ऐसे ही क्षणों को अपने कैमरे में कैद किया है।

ak12
फोटो अखिलेश कुमार
Advertisement