23.5 C
Kota
Sunday, October 18, 2026
Home nature हर रात की होती है चमत्कारी सुबह

हर रात की होती है चमत्कारी सुबह

akhileshmorning
फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)
भोर में उठना आपको कभी निराश नहीं करेगा क्योंकि हमें सूर्योदय की अपरिमित खूबसूरती देखने को मिलती है। यह भी तथ्य है कि हम सूर्याेदय की तुलना में सूर्यास्त अधिक देखते हैं, इसलिए सूर्याेदय हमारे जीवन के लिए विशेष महत्व रखता है। खुले मैदान से पहाड़ों की चोटियों यहां तक कि अपने कमरे की खिडकी से भी उगते सूरज का दृश्य मन मोह लेगा।

akh
भोर में उगते सूरज की लालिमा। फोटो अखिलेश कुमार

यह भी कहा जाता है कि अपने दिन की शुरुआत सूर्याेदय जैसी जादुई चीज़ से करें। यह आपके दिन को वास्तव में सही दिशा देता है। क्योंकि कहा भी गया है कि सूर्योदय ईश्वर का यह संकेत है कि आओ नई शुरूआत करें। यह भी सही है कि सूर्योदय से ही प्रकृति अपना खजाना हम पर लुटाना शुरू करती है। हर रात के बाद की सुबह यानी उम्मीद की नई किरण। तभी तो कहते हैं कि यदि हम अंधेरे में धैर्य से इंतजार करें तो सूर्योदय का चमत्कार अवश्य देखने को मिलेगा।

akhilesh
भोर में बादलों की ओट से बाहर आता सूर्य। फोटो अखिलेश कुमार

सूर्योदय के इसी चमत्कार को फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने अपने कैमरे में खूबसूरती से कैद किया हैं।

Advertisement
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted