25.1 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Politics and Current Affairs अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा...

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाए

-द ओपिनियन-

उज्जैन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में फिल्म अभिनेत्री तथा एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर भी शामिल हुईं। एआईसीसी के ट्विटर हैंडल से स्वरा भास्कर की राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा की फोटो शेयर की गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन के सुरासा में है। कांग्रेस का कहना था कि समाज के हर वर्ग के इस यात्रा से जुडने के कारण यह सफल हो रही है। आज यात्रा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। यह यात्रा दो दिन बाद झालावाड के रास्ते राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमोल पालेकर, पूजा भट्ट, संध्या गोखले, रिया सेन, सुशांत सेन, मोना अम्बेगांवकर, रश्मि देसाई तथा आकांक्षा पुरी जैसी बालिवुड और टीवी हस्तियां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुकी हैं।
आज स्वरा भास्कर ने ट्विट करते हुए कहा कि हम घृणा को कैसे रोक सकते हैं यह भारत जोड़ो यात्रा एक क्रांतिकारी नई कल्पना और अभिव्यक्ति हैं।

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted