33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs अलका लांबा ने सोनिया गांधी के राजनीति से संन्यास की अटकलों पर...

अलका लांबा ने सोनिया गांधी के राजनीति से संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम, कहा मिलता रहेगा मार्गदर्शन

alka lamba

रायपुर। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रविवार को कहा कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी भविष्य में भी पार्टी को आशीर्वाद और मार्गदर्शन देती रहेंगी। अलका लांबा ने बताया कि श्मुझे दो मिनट के लिए सोनिया गांधी जी के साथ बातचीत का मौका मिला। उनकी शनिवार की टिप्पणी को राजनीति से संन्यास लेने के रूप में व्याख्यायित किए जाने के बारे में सोनिया जी ने मुझे बताया कि हमें भविष्य में उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
अलका लांबा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने सम्बोधन में सोनिया गांधी के संन्यास लेने का खंडन करते हुए कहा कि मीडिया में इस आशय की आई खबरों के बाद उन्होंने श्रीमती गांधी से मुलाकात कीए जिस पर उन्होंने साफ कहा किण्ण्वह राजनीति से कतई पीछे नंही हट रही हैंए वह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहेंगीण्ण्।
अलका लांबा के इस कथन के समय सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। वह इस दौरान मुस्करा रहीं थी। दरअसल सोनिया गांधी ने शनिवार को पूर्ण सत्र में अपने सम्बोधन में कहा था किण्ण्मुझे 1998 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने का सम्मान मिला था। इन 25 वर्षों में हमारी पार्टी ने उच्च उपलब्धि के साथ-साथ गहरी निराशा का समय भी देखा है। 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी का समापन हो सका। मीडिया के एक हलके में इस कथन को उनके राजनीति से संन्यास के संकेत के रूप में मानते हुए खबरें आई थी। इससे आम कांग्रेसजनों में निराशा थी।

Advertisement