33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs कोटा का किन्नर समाज करेगा राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत

कोटा का किन्नर समाज करेगा राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की कल कोटा शहर में शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा का भीमगंजमंडी इलाके में पहुंचने पर राज्य सरकार की ओर से किन्नर समाज के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना के लिये आभार प्रकट करने के लिए उनका स्वागत करेगा।
किन्नर समाज भीमगंजमंडी में भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं श्री राहुल गांधी की भावभीनी अगवानी कर उनका अभिनंदन करने के बाद भीमगंजमंडी से लेकर रंगपुर तक भारत जोड़ो यात्रा के साथ चलेगा।
कोटा किन्नर समाज कोटा दक्षिण किन्नर प्रमुख रीना दीदी, किन्नर प्रमुख गादीपति तारा देवी समूह के आठ सदस्य तिरंगी साड़ियों में राष्ट्रध्वज साथ लेकर कर्मयोगी सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजाराम जैन कर्मयोगी, संयोजिका अलका दुलारी जैन कर्म योगी के नेतृत्व में श्री राहुल गांधी का स्वागत करेंगे और धन्यवाद पत्र देंगे।
उन्होने बताया कि राजस्थान में किन्नर समाज के उत्थान के लिए सरकार द्वारा 10 करोड़ का बजट पारित किया गया है। उनके उत्थान के लिये विभिन्न योजनाएं शुरू की है। सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए किन्नर समाज की ओर से अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया जाएगा।

Advertisement