33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs राजस्थान में कांग्रेस की नजर 59 आरक्षित सीटों पर

राजस्थान में कांग्रेस की नजर 59 आरक्षित सीटों पर

whatsapp image 2023 08 28 at 08.19.20

-देवेंद्र यादव-

devendra yadav
देवेंद्र यादव

कांग्रेस पहली बार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दलित और आदिवासी वोटरों को साधने और दलित और आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सभी 59 सीटों को जीतने के लिए जबरदस्त तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी हाई कमान ने राजस्थान की 59 सीटों को जीतने की रणनीति बनाने का दायित्व गांधी परिवार के सबसे नजदीक नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य के राजू के हाथों में दी है।
राजस्थान में के राजू का लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन, राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शंकर यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सक्रिय है।
अभी राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव की घोषणा होने से पहले ही गत एक महीने में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन ने राजस्थान में के राजू के मार्गदर्शन और डॉक्टर शंकर यादव के नेतृत्व में प्रदेश की अधिकांश आरक्षित सीटों पर दलित और आदिवासी कार्यशालाएं लगा ली हैं और प्रदेश के दो संभागों में भी संभागीय स्तर की कार्यशाला लगा चुके हैं।
डॉक्टर शंकर यादव ने बताया कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले बाकी के बचे सभी विधानसभा क्षेत्र में कार्यशालाओं का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और बाकी बचे संभागों में भी कार्यशालाओं का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के संयोजक के राजू का उद्देश्य है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सभी 59 सीटों पर जीत दर्ज करें इसके लिए लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन गंभीर है और गंभीरता से चुनावी रणनीति बनाने के काम में जुटा हुआ है।
कांग्रेस लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के इस अभियान में डॉक्टर शंकर यादव लंबे समय से सक्रिय नजर आ रहे हैं और वह राज्य के अधिकांश विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।
कांग्रेस लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन पर मिशन के राष्ट्रीय संयोजक के राजू राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शंकर यादव की नजर राजस्थान की सभी 59 आरक्षित सीटों पर है, राजू और यादव की नजर जिताऊं टिकाऊ पार्टी के प्रति वफादार उम्मीदवारों पर भी है। के राजू और राजस्थान में डॉक्टर शंकर यादव की टीम की सक्रियता के कारण दलित और आदिवासी समुदाय के नेताओं और मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति उत्साह और जोश नजर आ रहा है। राजस्थान में पहली बार कांग्रेस दलित और आदिवासियों के बीच सक्रिय दिखाई दे रही है।
लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन का मकसद है कि वह कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक को जो कांग्रेस से खिसक कर अन्य दलों में चला गया था उसे वापस कांग्रेस में लाया जाए, इसके लिए कांग्रेस दलित आदिवासी पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के बीच नई लीडरशिप डेवलप करने में लगी हुई है।
कर्नाटक के बाद राजस्थान में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन कामयाबी की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। दलित और आदिवासियों के उत्साह को देखकर लगता है कि कांग्रेस कर्नाटक की तरह राजस्थान में भी कामयाब होगी।

whatsapp image 2023 08 28 at 08.19.20 (1)
देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

Advertisement